Welcome to भारत पुलिस दर्पण लाइव   Click to listen highlighted text! Welcome to भारत पुलिस दर्पण लाइव
Uncategorizedयूपी

उत्तर प्रदेश,जनपद फर्रुखाबाद,,

https://bharatpolicedarpanlive.ourrightsnews.live/?p=2048&preview=true

आज कायमगंज विधानसभा के ग्राम मढ़िया में आयोजित पीडीए पंचायत में पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के सम्मानित साथियों से संवाद किया। पंचायत में सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, आरक्षण की सुरक्षा तथा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं वंचित समाज के अधिकारों को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के वर्तमान हालातों पर भी चर्चा की। और साथियों के साथ चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि आरक्षण पर लगातार खतरा मंडरा रहा है, युवाओं की नौकरियां छीनी जा रही हैं, लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और संविधान की मूल भावना को कुचलने का प्रयास हो रहा है। ऐसे समय में पीडीए की एकजुटता ही सामाजिक न्याय, समानता और लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है।

उन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में ग्राम मढ़िया के सम्मानित मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में सर्वाधिक समर्थन एवं वोट देकर जो विश्वास जताया था, उसके लिए सभी ग्रामवासियों को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। साथ ही आगामी चुनाव में भी इसी एकजुटता और मजबूती के साथ लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हरिओम आर्य जी, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष अरविंद यादव जी, बाबा साहब वाहिनी के जिला अध्यक्ष अमन सूर्यवंशी जी, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बंटी यादव जी, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अशोक अंबेडकर जी, बाबा साहब वाहिनी के जिला सचिव शरद यादव जी, बूथ अध्यक्ष विवेक यादव जी एवं गांव के सम्मानित लोग तथा युवा साथी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!